बीकानेर। पवन पुरी की अर्पण सेवा समिति के द्वारा रविवार को शहर कमला कॉलोनी स्थित गीता मंदिर प्रांगण मे डॉ. लाजपतराय मेहरा न्यूरो थैरेपी केंद्र संस्थान का नि:शुल्क न्यूरोथैरेपी कैम्प का किया आयोजन हुआ । इस अवसर पर गीता मंदिर के संचालक हरभगवान अनेजा ने बताया की हमारे पंजाबी समाज के अनिल पाहूजा,मुकेश खत्री एवं राजकुमार भाटिया के निर्देशानुसार एवं पंजाबी समाज गणमान्य लोगों के सहयोग से कमला कॉलोनी स्थित गीता मंदिर में रविवार को नि:शुल्क न्यूरोथैरेपी कैम्प लगवाया गया ।
जिसमें बिना दवाई के उपचार करवाया गया। केम्प में 100 से अधिक महिला व पुरूष व बुजुर्गो ने इस नि:शुल्क सेवा का लाभ प्राप्त किया व उनसे बातचीत करने पर बताया गया कि उनको काफी इस उपचार से आराम मिला है।
गीता मंदिर मे अर्पण सेवा समिति द्वारा लगवाया गया नि:शुल्क न्यूरोथैरेपी कैम्प

