Site icon OmExpress

गुजरात की जीत पर महावीर रांका ने मनाया जीत का जश्न


सकारात्मक नेतृत्व को जनता ने स्वीकारा : महावीर रांका

बीकानेर,। गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत पर लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। मिठाई खिलाकर व ढोल-ताशों पर नाचते हुए जोशीले अंदाज में सभी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गुजरात की जनता ने एक बार फिर से भाजपा को विजेता बनाया है। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि कांग्रेस के साथ ही अन्य पार्टियों का भी सफाया करते हुए भाजपा पर गुजरात की जनता ने विश्वास जताया है। पवन महनोत ने बताया कि जीत के जश्न कार्यक्रम में भगवानसिंह मेड़तिया, रमेश सैनी, राजेन्द्र शर्मा, नवरतन सिसोदिया, विक्रम राजपुरोहित, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, पंकज गहलोत, तेजाराम राव, आनन्द सोनी, आदर्श शर्मा, राजेन्द्र व्यास, लक्की पंवार, संजय स्वामी, लोकेश छाबड़ा, नरेन्द्र सिंह व जेठू सिंह आदि शामिल रहे।

Exit mobile version