Site icon OmExpress

गुडामालानी में सड़क हादसे में 8 की मौत 2 घायल

बाडमेर।बाड़मेर भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई वही एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना बाड़मेर के गुडामालानी थाना क्षेत्र के मेगा हाईवे पर घटित हुई, मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात्रि की है जब एक गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग बारात में जा रहे थे, और इसी दौरान बोलेरो गाड़ी और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दुर्घटना में एक ही परिवार के 8 लोगों की मृत्यु हो गई वही दो घायल हो गए, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया वहीं घायल को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जानकारी के अनुसार यह सभी लोग बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे।

Exit mobile version