Site icon OmExpress

गुरुग्राम जेल के डीएसपी के घर पुलिस ने मारा छापा, 230 ग्राम चरस व 11 सिम कार्ड बरामद, आरोपी डीएसपी समेत 2 गिरफ्तार

गुरुग्राम। भोंडसी जेल में बंद अपराधियों को मोबाइल सिम कार्ड और ड्रग्स की सप्लाई करने वाले जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट धर्मवीर चौटाला को क्राइम ब्रांच की टीम ने रंगे हाथों को गिरफ्तार किया है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट जेल को ड्रग्स की सप्लाई करने आए रवि उर्फ गोल्डी को भी मौके से पकड़ा गया है।

पुलिस ने दोनों से 4जी नेटवर्क के 11 सिम कार्ड और 230 ग्राम चरस बरामद की है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट जेल ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया है कि वह अपराधियों से एक सिम कार्ड देने के एवज में मोटी रकम वसूलता था। चरस को वह लाखों रुपये में जेल के अंदर बंद कैदियों को बेचता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version