Site icon OmExpress

गुरुवार एवं शुक्रवार को बंद रहेगा जैसलमेर नगर परिषद कार्यालय

जैसलमेर, /कोरोना महामारी के मद्देनज़र नगर परिषद सभापति श्री पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पोजिटीव पाए जाने के कारण जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार नगर परिषद कार्यालय 16 एवं 17 जुलाई को बंद रहेगा।
नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीणा द्वारा जारी आदेश में नगर परिषद के समस्त कार्यालय स्टाफ को आदेशित किया गया है कि इन दोनों ही दिन अपने-अपने घरों में होम क्वारेंटाईन रहेंगे तथा राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाईडलाईन की पूर्ण रूप से पालना करेंगे।

नगर परिषद आयुक्त द्वारा जारी एक अन्य आदेश में नगर परिषद के 8 अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 16 जुलाई, गुरुवार को प्रातः 11 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी सेंपलिंग कराएंगे तथा इसके बाद अपने-अपने घरों में होम क्वारेंटाईन रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि सभापति की सैंपलिंग रिपोर्ट आने तक ये सभी लोग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों की पालना करेंगे और रिपोर्ट आने तक होम क्वारेंटीन रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इन सभी 8 लोगों के बारे में बताया जा रहा है कि ये सभापति के क्लोज सम्पर्क में थे। इस कारण से इनकी कोरोना जांच के लिए सेंपलिंग ली जाएगी।

Exit mobile version