– हिसार; 31 अगस्त, 2020 (ओम एक्सप्रेस न्यूज के लिए वरिष्ठ पत्रकार हिसार पृथ्वीसिंह बैनीवाल बिश्नोई)
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कंप्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सौजन्य से ‘डेटा साईंस ट्रांसफोर्मेशन जर्नी’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार वेबिनार के मुख्यातिथि थे। सिटी युनिवर्सिटी मलेशिया के सूचना प्रौद्योगिकी संकाय के निदेशक प्रो. एस.बी. गोयल वेबिनार के मुख्य वक्ता थे।
मुख्य वक्ता प्रो. एस.बी. गोयल ने कहा कि हमें डेटा साईंस को सामाजिक व आर्थिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए। उन्होंने डेटा साईंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे डेटा का प्रयोग करके संस्थान की कार्य कुशलता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने डेटा साईंस में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों के बारे में भी बताया। उन्होंने मलेशिया में विद्यार्थियों को पीएचडी सहित उच्चशिक्षा के लिए छात्रवृति सहित आमंत्रित किया। उन्होंने डेटा साईंस में रोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
डीन एफईटी प्रो. सरोज ने बताया कि डेटा साईंस के आधार के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सैंटर के निदेशक प्रो. धर्मेन्द्र कुमार ने समापन सत्र को सम्बोधित किया तथा विषय से सम्बंधित जानकारियां दी।
साक्षी ढींगड़ा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बीटेक सीएसई की छात्रा देवांशी ने मंच संचालन किया।