Site icon OmExpress

गुर्जर समाज का 17वां सामूहिक विवाह फुलरा दोज को दशहरा मैदान, आदर्श नगर, जयपुर में आयोजित होगा

जयपुर। सामूहिक विवाह आयोजन समिति गुर्जर समाज जयपुर के तत्वाधान में गुर्जर समाज का 17वां सामूहिक विवाह सम्मेलन दिनांक 15 मार्च 2021( फुलरा दूज) को
दशहरा मैदान, आदर्श नगर,जयपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता बीरबल डोई ने बताया कि इस विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह करवाया जाएगा साथ ही समाज के भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा। समिति अध्यक्ष घनश्याम डोई ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 बालकानंद जी महाराज हर भांवता, निवाई टोंक तथा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामसेवक दास जी महाराज पापड़ वाले हनुमानजी मन्दिर, विद्याधर नगर जयपुर करेंगे एवं आचार्य ब्रह्मचारी चिन्मय मिशन भी पधारेंगे। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल बागड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा जयपुर महापौर मुनेश गुर्जर तथा सौम्या गुर्जर एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधायक जी आर खटाणा तथा समाज के जीते हुए पार्षद कार्यक्रम में शिरकत कर वर् तथा वधू को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। समिति महामंत्री रामस्वरूप सराधना ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए किया जाएगा।

समिति प्रवक्ता बीरबल डोई ने बताया कि
इस सम्मेलन में प्रमुख बात यह होगी कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए वर-वधु को मंच के माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी।

Exit mobile version