बठोठ/लक्ष्मणगढ़,। उपखंड के क्षेत्र ग्राम कस्बा बठोठ में स्तिथ प्राचीन गुसाईं जी महाराज मंदिर पर आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाडनू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जिला महासचिव ओमप्रकाश बेन्दा लाडनू, रुघाराम खीचङ नेताजी, उप सरपंच घिसाराम खीचङ द्वारा करीब 15 लाख रुपये की लागत का सौर ऊर्जा टुबेल कार्ये का शुभारम्भ किया गया। गत विधानसभा चुनाव के अन्दर सभी ग्राम वासियों द्वारा शिक्षा मंत्री व पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से गुसाईं जी मंदिर टुबेल निर्माण का मुख्य रुप से मांग की गई थी।ग्राम वासियों की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार द्वारा सौर ऊर्जा टुबेल स्वीकृत कर ग्राम वासियों की मांग को पूरा किया गया। टुबेल शुभारम्भ कार्येकर्म के दौरान गुसाईं जी महाराज व बजरंग बली के जय कारों से आसमान गूंजा दिया तथा ग्रामीणजनो ने शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार धन्यवाद व्यक्त किया। इस शुभारम्भ कार्येकर्म से धर्मं प्रेमीयो व आस पास के ग्रामीणजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। गुसाईं जी महाराज बठोठ ग्राम के अलावा पाटोदा, डालमास, पचारों ढाणी, सांवलोदा पुरोहितान, चुङोली-खाखोली, रुल्याणा माली, सिगडोला छोटा, सिगडोला बङा,भूरिया ढाणी के निवासियों का आस्था का केन्द्र है। शुभारम्भ के दौरान कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटङ, युवा नेता सुभाष पुनियां राजपुरा, एडवोकेट हरफुल खीचङ, टुबेल ठेकेदार रामनिवास गढवाल, राध्येश्याम पारीक, राजेश कलवानियां, पंडित मनोज शास्त्री सांवलोदा, गिरधारी सैन, रमेश सेफट, दिनेश पुजारी, रामस्वरुप सोनी, रामस्वरुप निठारवाल पुजारी, नरेन्द्र चौहान, श्रवण एचरा, राकेश सैनी, विनोद जांगीङ, राजु गिंवारिया सहित काफी ग्रामीणजन उपस्थिति थे।