Site icon OmExpress

गृह सीएम नीतीश के पास, स्वास्थ्य समेत 4 विभाग मिले तेजस्वी को

_बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, तेज प्रताप को वन-पर्यावरण
_ऊंची जातियों के मंत्रियों की संख्या घटी, सबसे ज्यादा यादव

पटना, अनमोल कुमार : बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार होने के कुछ देर बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन समेत 5 विभाग रखे हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास और ग्रामीण कार्य का जिम्मा मिला है। लालू के बड़े लाल तेजप्रताप को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है। मंत्री और उनके विभागों की पूरी लिस्ट नीचे देखें। महागठबंधन की नई सरकार में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर मंत्री बनाए गए हैं। ओबीसी-ईबीसी से सबसे ज्यादा 17, दलित- 5 और 5 मुस्लिम शामिल हैं। एनडीए सरकार के मुकाबले अगड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व इस बार घटा है। पिछली बार ऊंची जाति के 11 मंत्री थे, जो इस बार घटकर 6 हो गए हैं। वहीं पिछली बार ओबीसी और ईबीसी से 13 मंत्री थे, जबकि दो मुस्लिम मंत्रिमंडल में शामिल थे

_सभी जातियों को मौका
कैबिनेट में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। हालांकि सबसे ज्यादा फोकस ओबीसी और ईबीसी पर किया गया है। सबसे ज्यादा यादव जाति के 8 विधायक इस बार मंत्रिमंडल में शामिल हैं। राजद कोटे से 7 और जदयू की तरफ से एक यादव विधायक मंत्री बने हैं। पिछले मंत्रिमंडल में इस जाति से सिर्फ दो मंत्री थे।

Exit mobile version