Site icon OmExpress

गैंग के फरार साथी को विद्याधर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया

जयपुर: विद्याधर नगर इलाके में एक कांस्टेबल को दुष्कर्म केस में फंसाकर 17 लाख रुपए व उसकी पत्नी के जेवर हड़पने वाली गैंग के फरार साथी को शुक्रवार को विद्याधर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कृष्ण कुमार शर्मा चंदवाजी का रहने वाला है. पुलिस इस मामले में गैंग का खुलासा करते हुए पिछले साल जून माह में महिला सुमन सोनी व उसके साथी मनोज गुर्जर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी. एडिशनल डीसीपी धर्मेंद्र सागर ने बताया कि आरोपियों ने गैंग की महिला सदस्य के जरिए एक कांस्टेबल को दुष्कर्म केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया. उसके बाद महिला से बयान बदलवाने के लिए 17 लाख रुपए व कांस्टेबल की पत्नी के जेवर तक हड़प लिए थे.

होटल में पैसे लेते समय महिला व एक साथी को रंगे हाथ पकड़ा था:
उसके बाद 6 लाख रुपए और मांगे तो कांस्टेबल की पत्नी ने पुलिस में शिकायत कर दी. तब पुलिस टीम ने पीछा करके सीकर रोड स्थित एक होटल में पैसे लेते समय महिला व एक साथी को रंगे हाथ पकड़ लिया था. तब कृष्ण कुमार फरार हो गया. शुक्रवार को थानाप्रभारी राधा रमन को सूचना मिली कि आरोपी कृष्ण कुमार किसी से मिलने के लिए जयपुर आ रहा है. उक्त सूचना के बाद घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया. कृष्ण कुमार खुद को एडवोकेट बताकर राजीनामा करवाने के लिए पैसे मांग रहा था.

पीड़ित के पास पैसे नही थे तो लोन लेकर ठगे:
जांच में सामने आया कि पीड़ित के पैसे नही मिले तो आरोपियों ने उसके मकान पर एक बैंक से 12 लाख रुपए लोन लेकर हड़प लिए थे. ये गैंग जयपुर ग्रामीण के कई थाना इलाकों में लोगो को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए की ठगी कर चुके है ।

Exit mobile version