Site icon OmExpress

गोलीकांड के शिकार हुए गिरिराज अग्रवाल के धर पहुचे सांसद सुमेधानंद सरस्वती

–किसके सहारे हिम्मत* रखूं…..स्वर्गीय गिरिराज की पत्नी

बीकानेर,25 अक्टूबर 2020, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती शोक व्यक्त करने आचार्यों की घाटी, देव अग्रवाल गली स्थित स्वर्गीय गिरिराज अग्रवाल के निवास पहुँच कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवारजनो को आश्वस्त किया और न्याय का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि अपराधी बक्शे नही जाएंगे उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। स्वामी सुमेधानंद जी मृतक गिरिराज की पत्नी सोनू अग्रवाल से भी मिले और अपनी सम्पूर्ण संवेदना प्रकट करते हुए धैर्य और हिम्मत रखने को कहा। माहौल उस समय गमगीन हो गया जब बेवा सोनू ने सुमेधानंद जी से फफकते हुए कहा कि “किसके भरोसे हिम्मत रखूं,……वो तो चले गए,” सुन कर एक बार तो स्वामी सुमेधानंद जी भी निरुत्तर हो गए, स्थिति को सम्हालते हुए शहर जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमसब आपके साथ है, आप शिक्षित है समझदार है, सांसद सुमेधानंद ने कहा कि वे आपके साथ अन्याय नही होने देंगे। पूगल रोड़ पर हुए हत्याकांड के शिकार बने गिरिराज अग्रवाल अपने पीछे 8 और 6 वर्ष के दो बच्चे छोड़ गए है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, विजय उपाध्याय, शिव अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version