Site icon OmExpress

गोवंश के लिए अपनी 51 बीघा जमीन गौशाला के सेवार्थ 1,11,111/- का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया

जोधपुर।इस दौर में जहां लोग जमीन के एक इंच के लिए झगड़े फसाद पर उतारू हो जाते है उस बीच जोधपुर जिले के एक भामाशाह ने गौ वंश के लालन-पालन को देखते हुए अपनी 51 बीघा जमीन दान कर दी इतना ही आर्थिक सहयोग तक भी दिया गया।

जानकारी के अनुसार भोजराज सुथार धामू पुत्र भीखाराम निवासी आऊ, तह. बापिणी, जोधपुर ने मंगलवार को अपनी 51 बीघा उपजाऊ जमीन चालू ट्यूबवेल के साथ कृष्णा गौशाला को सप्रेम भेंट दिया है।इस अद्वितीय गौसेवा के समर्पण के साथ गौशाला के सेवार्थ 1,11,111/- का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया है। सुथार समाज के इस भामाशाह की उपलब्धि पर विश्वकर्मा सुथार एकता फ़ोर्स ने प्रसन्नता जताई।

Exit mobile version