Site icon OmExpress

गोवा राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का जयपुर आगमन पर स्वागत

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री एम जुबेर खान के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर गोवा के राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सतीश नरयानी का राजस्थानी परम्परा अनुसार पगडी एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यालय सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम मे पार्टी की नीति रीतियों एवं सिद्धांतो को मजबूत करने पर चर्चा हुई। तथा पार्टी को सम्पूर्ण राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष उम्मेद सिंह चम्पावत के नेतृत्व में मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

जिसमें सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं औऱ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन दाधीच, प्रदेश महामंत्री डॉ रेखा खान, प्रदेश महामंत्री विनय कान्त सक्सेना ,महासचिव शहाबुद्दीन गौरी, जयपुर जिलाध्यक्ष नृपेश भरतपुरिया और युवाध्यक्ष मोहम्मद इरफान, महामंत्री पीयूष सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version