Site icon OmExpress

गौतम ने किया नंदी गौशाला का निरीक्षण, गायों को ओढ़ाए कम्बल

बीकानेर, 8 जनवरी। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम बुधवार शाम को नगर निगम द्वारा संचालित नंदी गौशाला पंहुचे और यहां रह रहे पशुओं को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल ओढ़ाए तथा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ रखे गए बेसहारा पशुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओ की जानकारी ली। गौतम ने आयुक्त नगर निगम डाॅ. प्रदीप के गवांडे से कहा कि यहां व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाएं। यहां आने वाले पशुओं की सार-संभाल बेहतर तरीके से की जाए।

उन्होंने पशुओं को सर्दी से बचाने पर विशेष जोर देते हुए इसके लिए किए गए उपायों का भी अवलोकन किया और पशु चिकित्सक से गौशाला में रखे गए पशुओं के स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर और आयुक्त नगर निगम सहित अन्य उपस्थित लोगों ने गायों को कम्बल भी ओढ़ाए। इन कम्बलों में धागा इस तरह से लगाया गया है कि पशु अगर बैठते हैं, तो भी यह कम्बल इनके शरीर से पृथक नहीं होगा। इस दौरान द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, आदर्श शर्मा, महेश कोठारी, वीरेन्द्र किराड़ू, माहेश्वरी पंचायत प्रन्यास के अशोक चांडक, दाऊ कोठारी, पवन पच्चीसिया, रमेश राठी, अभिमन्यु जाजड़ा और किशन भी गायों को कम्बल ओढ़ाने में सहभागी रहे।

Exit mobile version