गंगाशहर।गौतम सेवा ट्रस्ट महिला मंडल द्वारा रविवार को सावन की हरियाली तीज के उपलक्ष में हरियाले सावन के झूले,चौपाटी बाजार की चाट, मारवाड़ी गीतों के साथ रमत व वन भोजन का आयोजन रखा गया है। साथ में वार्ड नंबर 47 के वार्ड पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ व जिला महामंत्री के साथ सरिता नाहाटा,मीना चौधरी का सम्मान किया गया। ग्रुप की की प्रवक्ता लीला पंचारिया ने बताया की सीमा जोशी ,अन्नपूर्णा बच्छ ने अध्यक्ष व महामंत्री का महिला मंडल की तरफ से मोतियो की माला व दुपटा और भारत माता की तस्वीर देकर सम्मान स्वागत किया गया । इस अवसर पर महिला मंडल से मैना पंचारिया, मंजु पानेचा, आरती पंचारिया, किशना पुरोहित, अनीता पुरोहित, इंदु उपाध्याय,इमरती जोशी, ममता बच्छ, हेमलता बच्छ, संगीत उपाध्याय, समाज की काफी महिलाए उपस्थिति रही। सभी मातृ शक्ति का सीमा जोशी ने आभार वक्त किया।