Site icon OmExpress

गौमाताओं के लिए बनेगा शरणस्थली…

– 40 गुणा 43 का विशाल शेड

-तन मन धन के विशालतम योगदान से हो रहा है सेवा वर्ष 2019-20 पूरा

बीकानेर।ओम एक्सप्रेस-कार्यकारी अध्यक्ष श्री पंकज पारीक के अथक मेहनत और श्री गोपाल अग्रवाल के सहयोग से आज एक बार फिर रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा गौरवमयी वजूद स्थापित करने को अग्रसर है।
सर्वाधिक बड़ी गौचर भूमि शरणस्थली की 27265 बीघा क्षेत्र के तपते विशाल क्षेत्र में विचरण करती हुई मूक बधिर गौमाताओं के हितार्थ 40 गुना 43 फ़ीट अर्थात 1720 फ़ीट के विशाल टीन शेड का निर्माण आदरणीय समाज सेविका श्रीमती तुलछी देवी अग्रवाल द्वारा अपने स्मृतिशेष पति स्व. श्री ब्रह्मदेव जी (गोयल)अग्रवाल को समर्पित करते हुवे 1,40,000 के योगदान और साथ ही क्लब की और से covid fund की शेष राशि से मिले 30,000 कुल एक लाख सत्तर हज़ार की लागत से करवाया गया है।

इस टीन शेड का विधिवत गौ अर्पण 30 जून 2020 को सायं 5 बजे श्रीमती तुलछी देवी अग्रवाल अपने चार सुपुत्रों सहित करेगी।इस पावन अवसर पर आप सभी क्लब सदस्यों को आमन्त्रण देते हर्ष हो रहा है।
महाराजा गंगासिंह विश्वविधालय, जैसलमेर रोड से आगे हनुमान मठ नाम से भी प्रसिद्ध इस स्थल के पास विशाल गौ दर्शन भी उपलब्ध व सोशल डिस्टेंस निभाने हेतु भी वृहत्त स्थल है।अतः इस सेवा वर्ष के इस अंतिम प्रकल्प आप सबका आना वर्ष भर का साक्ष्य और नई ऊर्जा के सूत्रपात सा एहसास करायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष पंकज और गोपाल के साथ साथ मुझ आनंद आचार्य व श्री मनोज गुप्ता, श्री राजेश बावेजा के संयोजन में पूर्ण हो रहे प्रकल्प की गरिमा जरूर बढ़ाये।

Exit mobile version