Site icon OmExpress

गौरक्षनाथ बस्ती वीर तेजा कॉलोनी के पीड़ित लोग गए जिला कलेक्टर के पास


बीकानेर।जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में 5 आदमियों का प्रतिनिधि मंडल बीकानेर जिला कलेक्टर से मिला और श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका मंडल व प्रशासन द्वारा गरीबों के साथ हो रहे अन्याय से अवगत करवाया ।जिला कलेक्टर ने दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और कहा कि जहां पर न्यायालय का हस्तक्षेप हो अथवा स्टे आया हुवा हो वहां पर प्रशाशन अगर कोई भी कार्यवाही करता है तो प्रशाशन दोषी होगा इनकी न्यायिक जांच होगी ।

गरीबों को न्याय दिलवाने के लिए गए प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, गोरक्षनाथ वीर तेजा कॉलोनी संघर्ष समिति संयोजक हेमनाथ जाखड़, उपाध्यक्ष देवकिशन शर्मा, कोषाध्यक्ष रामलाल सुथार शामिल रहे ।

Exit mobile version