Site icon OmExpress

गौरी शंकर अजगैबी धाम त्रिवेणीगंज में शिव भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

त्रिवेणीगंज/सुपौल

सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज बाज़ार के मेला ग्राउंड स्थित अजगैबी काली मंदिर समिति द्वारा स्थापित गौरी शंकर अजगैबी धाम में बिगत बर्ष के भांति इस बर्ष भी महाशिवरात्रि को लेकर हजारो की संख्या में शिवभक्तों ने महादेव के शिवलिंग पर जलार्पण को किया।इस दौरान महिला शिव भक्तों के बीच खास उत्साह देखने को मिला।शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।आयोजक मंडल के अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने बताया गया कि पिछले वर्ष धूमधाम से महादेव के भव्य शिवलिंग की यहाँ स्थापना की गई थी पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर गौरी शंकर विवाह का आयोजन किया जाएगा।

आज शाम में भगवान महादेव की बारात निकाली जाएगी तो वहीं रात्रि में शृंगार पूजा भी किए जाएंगे।अयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष कृष्ण चौखनी चौखनी,सचिव अशोक कुमार,निगरानी में प्रकश अग्रवाल,दिलीप कुमार यादव,ओम अग्रवाल,कपलेश्वर यादव,प्रो मदन मोहन,कृष्णदेव यादव,दिनेश सिंह,जगदीश यादव,प्रो अशोक कुमार यादव,कमल यादव,नीतीश कुमार,रवि कुमार,छोटू कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Exit mobile version