Site icon OmExpress

गौरी शंकर महादेव मंदिर में मिगसर थाली का भोग व भजन

बीकानेर, 10 दिसम्बर। सीताराम गेट के अंदर प्राचीन गौरी शंकर महादेव मंदिर में सोम प्रदोष के दिन मिगसर थाली में 108 व्यंजनों का भोग लगाया गया। भजनों का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए तथा शिव की स्तुति, वंदना व स्तोत्र का पाठ किया ।
मंदिर की आस पास की महिलाओं ने घरों से विभिन्न तरह की मिठाइयां, नमकीन बनाकर स्वयं अपने हाथों से प्रभु नाम स्मरण करते बनाई तथा महादेव के भोग लगाया। महिलाओं ने प्रभु भक्ति के गीत, विशेषकर मिगसर थाली के भजन सुनाकर मंदिर में करीब तीन घंटें तक माहौल को भक्ति मय बनाएं रखा। देवी गौरी व भगवान शंकर के साथ मंदिर परिसर के भगवान गणेश, सालिगरामजी, पंचमुखा हनुमानजी तथा भैरवजी के भोग लगाया गया।

Exit mobile version