Site icon OmExpress

गौ टेक 2023 एक्सपो में जी.सी.सी.आईकी और से राजस्थान का पंजीयन शुरू

-गो आधारित वैश्विक निवेश सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 24 से

बीकानेर।गौ टेक 2023 में gcci की और से राजस्थासेन गो सेवा परिषद को मानद सलाहकर बनाया गया है। राजस्थान में गो आधारित काम करने वाली संस्थाओं और लोगों का पंजीयन शुरू हो गया है। यह एक्सपो गुजरात राजकोट में 24 से 28 मई तक लगेगा। एक्सपो में गौ आधारित वैश्विक निवेश सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में गो आधारित उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह आयोजन देशभर के इस क्षेत्र में काम करने वाले अग्रिम पंक्ति के लोगों के साल भर की मेहनत का परिणाम है। यह एक्सपो देश और विश्व में गो उद्यमिता को ठोस दिशा देने वाला है। राजस्थान से इस एक्सपो के अध्ययन के लिए दल जाना तय हुआ है। राजस्थान से गो आधारित उत्पादों की स्टाल्स भी लगेगी।
गौ माता भारतवर्ष की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का हमेशा से आधार रही हैं। GauTech2023 एक ऐतिहासिक प्रयास है जिसमे गौ केंद्रित एवं गौ आधारित उद्योग से जुड़े सभी वर्ग के लोगों को 24 मई से 28 मई तक राजकोट, गुजरात में एक साथ एक परिसर में आमंत्रित किया जा रहा है जहाँ दुनिया भर मे बन रहे अनेक गौ उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी , अलग अलग गौ आधारित विषयों पर दुनिया भर के विशषज्ञों के साथ परिचर्चा होगी। गौ उद्यमियों के अनुभव सुने जाएंगे एवं गौ आधारित कार्यों में विशेष योगदान दे रहे लोगों को कुछ तय मानकों के आधार पर सम्मानित भी किया जाएगा।

सरकार के अलग अलग मंत्रालयों के प्रतिनिधि भी गौ आधारित विषयों पर अपने अपने विभाग की परियोजनाओं का बारे में बताएंगे। गौ उद्यमियों को आर्थिक लाभ या मदद देने वाली योजनाओं को विस्तार से बताया जाएगा। शाम को गौ आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। आपकी उपस्थिति और आपका मार्गदर्शन प्रार्थनीय है। अपने अन्य साथियों को भी आप इस परिचर्चा में आमंत्रित करें।
प्रदेशवासियों से राजस्थान गो सेवा परिषद अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह करती है। (+91 88535 84715, 9414365520)
– ग्लोबल कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ काऊ बेस्ड इंडस्ट्रीज (जी.सी.सी.आई.)

Exit mobile version