Site icon OmExpress

ग्रामीण इलाकों में कोरोना ने मचाया कोहराम ..

बीकानेर- ओम दैया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ने का सिलसिला जारी है। जिले में बढ़ते कोरोना के मरीज थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीकानेर ही नहीं आस-पास के ग्रामीण इलाकों से भी कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे है। गजनेर, कोलायत, बज्जू, गंगाशहर, उदासर व लूणकरणसर क्षेत्र में पॉजिटिव बहुत संख्या में आये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में शनिवार को 388 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए है। बीकानेर में अब तक का कुल आंकड़ा 24291 तक पहुंच गया है। हालांकि सीएमएचओ डाॅ. बी.एल. मीणा ने बताया कि शनिवार को 1720 जनों की जांच की गई जिसमें से 181 पाॅजिटिव केस सामने आए।

Exit mobile version