Site icon OmExpress

ग्राम गंठीलासर में चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया

-सुथार समाज विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट (मुंबई) की पहल     

नागौर । विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट (मुंबई) की ओर से ग्राम गंठीलासर में (विश्वकर्मा मंदिर परिसर में (नि: शुल्क) चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुंबई ट्रस्ट की ओर से यह राजस्थान में पहला शिविर था। इसमें ट्रस्ट अध्यक्ष सुरजमल जी माकड़, सचिव मघाराम जी कुलरिया, कोषाध्यक्ष सुखदेव जी माकड़,उपकोषााध्यक्ष मेगाराम जी उस्तवाल ट्रस्टी भंवरलाल जी कुलरिया, जेठाराम जी बरड़वा, ट्रस्ट कमेटी सदस्य व ग्राम गंठीलासर से मदनलाल जी सुथार, मोटाराम जी सुथार उपस्थित रहे। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र सुथार ने कुल 350लोगों की नेत्र जांच कर उनमें से 250 रोगियों को चश्मा वितरण, 30 रोगियों का ऑपरेशन और अन्य को दवा वितरण की गई। रोगियों का ऑपरेशन उरमूल ज्योति संस्थान नोखा में किया गया। हड्डी जाँच व चिकित्सा डॉ. अमिताभ सुथार व डॉ.निर्मल जांगिड़ ने बीएमडी जांच कर दवा एवं परामर्श दिया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष सुथार ने
स्त्रियों की जांच कर परामर्श दिया। सामान्य बाह्य रोग निवारण के लिए डॉ. मनोहर सुथार ने बी.पी., शुगर, ईसीजी की जांच की। दन्त चिकित्सक डॉ. पोकरराम सुथार, डॉ. बजरंग जांगिड़ व डॉ.निर्मल जांिगड़ मनोचिकित्सक डॉ. ममता शर्मा, कैंसर सर्जन डॉ. जितेन्द्र नागल, रक्तदान के लिए मेडिकल टीम लाईफ लाइन ब्लड बैंक, नागौर की ओर से 40 रक्तदाताओं ने सहभागिता निभाई।
शिवर व्यवस्था में विश्वकर्मा सेवा समिति गंठीलासर का अहम योगदान रहा। विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई से पधारे कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग शिविर में रहा।

Exit mobile version