Site icon OmExpress

‘ग्रीन संकल्प अभियान’ हरित रविवार के तहत लगाए पौधे

बीकानेर, । ग्रीन संकल्प अभियान टीम की पहल पर हरित रविवार कार्यक्रम के तहत करणी नगर के डी ब्लॉक में आरएसी और पुलिस क्वार्टर के पास से गुजर रही 100 फुट की सड़क पर ग्यारह पौधे लगाकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ग्रीन संकल्प के समन्वयक गोपाल जोशी, कुलदीप पांडे, किशन सिंह राठौड़, भँवर सिंह राठौड़, बलवंत, राजकुमार, नील कमल पांडे, निश्छल जोशी, मनीष पूनिया व सुरेंद्र सिंह सहित पुलिस के जवानों का रहा सहयोग। जोशी ने बताया कि शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का यह अभियान अब गति पकड़ चुका है। अनेक संस्थाएं और पर्यावरण प्रेमी इससे जुड़ रहे हैं। इस दौरान 3 साल के बच्चे ने भी पौधा लगाया। मीठा लाल मीणा ने इस पहल के लिए संस्था का आभार जताया।

Exit mobile version