Site icon OmExpress

ग्रेटर नोएडा में पैतृक गांव पहुंचे राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट

सोमवार को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव पहुंचे हैं। सचिन पायलट वैदपुरा गांव के ही मूल निवासी हैं और वह हर साल गोवर्धन पूजा करने अपने गांव आते हैं। सोमवार को पूरे गांव के लोगों के साथ गोवर्धन पूजा की। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के कई गांवों में सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया।

युवा कांग्रेस द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट जी का पैतृक गाँव वैदपुरा आने पर अभिनंदन

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव के निवासी थे। हालांकि, सचिन पायलट का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र के रूप में अपने पिता के कार्यक्षेत्र राजस्थान को ही चुना। सचिन पायलट राजस्थान की दौसा संसदीय सीट से सांसद चुने गए और केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। इसी साल राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने वहां से चुनाव लड़ा और उप मुख्यमंत्री चुने गए।

राजस्थान का डिप्टी सीएम बनने के बाद सोमवार को पहली बार सचिन पायलट अपने गांव आए हैं। सचिन पायलट ने अपने परिवार के सदस्यों और बाकी गांव के लोगों के साथ गोवर्धन पूजा की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और गुर्जर बिरादरी के लोग सचिन पायलट से मुलाकात करने पहुंचे। ग्रेटर नोएडा शहर और दूसरे कई गांवों में सचिन पायलट का जोरदार स्वागत भी किया गया !

Exit mobile version