Site icon OmExpress

चंडीगढ़ : हरियाणा में विधायक फिर करा सकेंगे 5-5 करोड़ रुपये के विकास कार्य, अब तक 239 करोड़ के काम हो चुके स्वीकृत

चंडीगढ़।हरियाणा में विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने की सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन में कहा कि जो भी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों का एस्टीमेट बनाकर पंचायत विभाग को समय रहते भिजवा देंगे, उनके कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कराया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान एक विधायक के सवाल का जवाब दे रहे थे। डिप्टी सीएम ने बताया कि 20 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, जिसके तहत प्रत्येक विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों की सिफारिश कर सकते हैं। बीच में कोरोना काल की वजह से कई हलकों में यह काम नहीं हो पाए। लिहाजा अब नए सिरे से विधायकों के यह काम कराए जा सकेंगे

Exit mobile version