Site icon OmExpress

चतरा में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ

चतरा (रिपोर्ट-अनमोल कुमार)। उद्यान विकास योजनान्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र चतरा में जिला उद्यान कार्यालय के के सौजन्य से एपीपी एग्रीगेट द्वारा पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एपीपी एग्रीगेट के निदेशक प्रभाकर कुमार ने कहा कि मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण लाभुकों के लिए निशुल्क और महत्वकांक्षी योजना है जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी । उन्होंने कहा कि मशरूम में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व स्वस्थ्य जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने मशरूम उत्पादन बड़ी पापड़ अचार बिस्कुट सूप मिक्चर आदि के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की
एपीपी एग्रीगेट के राज्य प्रमुख अनमोल कुमार ने कहा कि मशरूम उत्पादकों को प्रशिक्षण के दौरान कम पूंजी कम स्थान और घर से ही व्यवसाय को बढ़ावा देने का साधन बताया ।
इस अवसर पर एपीपी एग्रीगेट की प़शिक्षिका पूनम संगा और गुड्डी देवी ने मशरूम उत्पादन के विधियों और तरीकों की जानकारी दी ।

Exit mobile version