Site icon OmExpress

चले रचाने शादी पहुंच गए जेल

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नालन्दा। बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत हरनौत थाना बस्ती गांव के एक व्यक्ति गौतम सिंह उर्फ फंटू सिंह की हत्या 10 जनवरी 20 को हुई थी। इसी अपराध से जुड़े फरार मुजरिम अविनाश कुमार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह सेहरा बांध कर हरनौत से जहानाबाद के लिए प्रस्थान कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त हत्याकांड में अविनाश भी नामजद था। चला दूल्हा शादी रचाने और पहुंच गया जेल। इस घटना से बराती पक्ष में काफी खलबली मच गई।

Exit mobile version