Site icon OmExpress

चिकित्सक व सीए दिवस के उपलक्ष पर फ्रंटलाइन वाॅरियर्स सम्मान आयोजित

-रोटरी मरूधरा, आईएमए केएलम ने किया चिकित्सकों व सीए का सम्मान

बीकानेर ओम एक्सप्रेस । रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा, केएलएम लैबोरेट्रीज के सहयोग से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सिटी ब्रांच द्वारा कोरोना के फ्रंटलाइन वाॅरियर्स के रूप में काम कर रहे एवम प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज द्वारा सुझाये गए 60 रेजिडेंट डाॅक्टर्स को सम्मानित किया गया जिसमें सभी चिकित्सको को सम्मान पत्र के साथ साथ सभी को 500 उस सैनीटाइजर,फेस शील्ड एवं एन 95 मास्क दिए गए ।
कार्यक्रम के संयोजक शकील अहमद ने बताया कि रोटरी क्लब मरुधरा के अध्यक्ष राहुल माहेश्वरी एवं सचिव कैलाश कुमावत ने कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ शैतान सिंह , अधीक्षक डाॅ सलीम, संयुक्त निदेशक डाॅ देवेंद्र चैधरी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेश शर्मा प्रदेश संयुक्त सचिव एवम वयम क्लब प्रतिनिधि डाॅ राहुल हर्ष ब्रांच अध्यक्ष डाॅ अबरार पंवार, सचिव डाॅ नवल गुप्ता व केएलएम लेबोरेट्रीज के राहुल दीक्षित के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। हल्दीराम मूलचंद अस्पताल अस्पताल में अपनी सेवा दे दे रेजिडेंट डाॅक्टर्स का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन डाॅ राहुल जी हर्ष द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनंद आचार्य, निवर्तमान पंकज पारीक, राजेश जी बवेजा, मनोज जी सोलंकी ने शिरकत की।

मरूधरा रोटेरियन सीए सदस्यों का भी हुआ सम्मान
सह सहसंयोजक राजीव मिढ्ढा ने बताया कि सह प्रांतपाल रूपीण कल्याणी के आतिथ्या में सायंकालीन अवसर पर सीए डे के उपलक्ष में क्लब के चार्टर्ड अकाउंटेंट विनीत खत्री और संजय विजय का अपने प्रोफेशन में महती भूमिका निभाने के लिए उनके कार्यस्थल पर जाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राहुल माहेश्वरी, सचिव कैलाश कुमावत के साथ भूतपूर्व क्लब सचिव अनीश अहमद, ऋषि धामू भी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन कोविड-19 के तहत एहतिहात रखते हुए हुए ही आयोजित किये गये।

Exit mobile version