Site icon OmExpress

चिराग समर्थक ने लोजपा के पांचों सांसद का पुतला दहन किया

गया , ( अनमोल कुमार )- ओम एक्सप्रेस
गया जिला के अंबेडकर चौक पर चिराग समर्थक लोक जनतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पशुपति पारस महमूद अली कैसर चंदन कुमार बिना देवी और प्रिंस राज का पुतला दहन किया ।
पुतला दहन के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में जिला लोजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पशुपति पारस को दगाबाज और भतीजे के साथ हल करने की बात कही गई ।आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वहां से जत्था बनाकर अंबेडकर चौक पहुंचा और पारस विरोधी नारा लगाते हुए पांचों सांसदों का पुतला दहन किया ।

कार्यक्रम में लोजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह क्या लाभ है कृष्णा जाधव रामाश्रय शर्मा कमलेश शर्मा शोभा कुमारी और रेनू देवी शामिल थे ।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोजपा संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान ने जिन लोगों को साथ लेकर चला एकजुट रखकर सभी की भलाई की उन्हीं लोगों ने उनके पुत्र चिराग पासवान के पीठ में छुरा भोंका ।

Exit mobile version