Site icon OmExpress

चुनाव आयोग ने राजस्थान की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की

जयपुर 16 मार्च । चुनाव आयोग ने राजस्थान की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मंगलवार को सहाड़ा, सुजानगढ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है। वल्लभनगर सीट पर अभी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। तीन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। तीनों सीटों पर 23 मार्च से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू होंगे। 30 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 31 मार्च को नामांकन की जांच और 3 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 17 अप्रैल को वोटिंग होगी और 2 मई को नतीजे आएंगे। उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तीनों क्षेत्रों में आचार संहिता लग गई है।

Exit mobile version