Site icon OmExpress

चूरु के बम्बू गांव में पूर्व सरपंच स्व. भंवर लाल ज्याणी और समाजसेवी दयाला राम ज्याणी की मूर्ति का अनावरण

Jaipur.के बम्बू गांव में पूर्व सरपंच स्व. भंवर लाल ज्याणी जी और समाजसेवी दयाला राम ज्याणी जी की मूर्ति का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। स्व.ज्याणी जी का पूरा जीवन गांव, गरीब एवं किसान हितों के लिए समर्पित रहा। मैं उनके सेवाभाव एवं विचारों को नमन करती हूं।

मूर्ति अनावरण के बाद किसान सम्मेलन को भी संबोधित किया। कांग्रेस के राज में हमारे राजस्थान का विकास रुक सा गया है। क्योंकि सरकार की लड़ाई जहां अपराध, अन्याय और आतंक के खिलाफ होनी चाहिए। वहां कांग्रेस सरकार अपने आपको बचाने के लिए अपनों से ही लड़ाई लड़ रही है।

कांग्रेस के नेतृत्व में हमारा प्रदेश महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार, महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों, महंगी बिजली और पेपर लीक में देश में नम्बर 1 बन गया है। वहीं किसान हितों के काम भी पूरी तरह ठप्प पड़े हैं। इसलिए राजस्थान में जनता के लिए कांग्रेस राज नहीं, बल्कि ना-राज है। अब गहलोत सरकार के सिर्फ 350 दिन बचे हैं, जिसके बाद कांग्रेस का सफाया होना निश्चित है। लेकिन फिर भी हमें विरोधी को कमजोर नहीं समझना है। हम एकजुट होकर इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे व 163 के आंकड़े को भी पार करके दिखाएंगे।

एक ओर हमारा राज्य विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के मंत्री व विधायक सीएम बनने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। हास्यास्पद तो यह है कि कांग्रेस अपनी नाकामियों का ठीकरा उस मोदी सरकार पर फोड़ रही है, जिसने देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं .

Exit mobile version