Site icon OmExpress

चोरी का आरोप लगा महिलाओं ने तीन मासूमों को दी यातनाएं, बचाव करने आये लोगों पर फेंकी मिर्ची

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। थाना एत्माद्दौला के शाहदरा क्षेत्र में चोरी के शक में दो मासूम बच्चों को हद दर्जे की यातनाएं दी गई। इन मासूम बच्चों की माने तो क्षेत्र की ही 3 महिलाओं ने उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें डंडों से पीटने के साथ पानी में डुबाने की कोशिश की गई और शरीर पर जगह-जगह करंट लगाए गए हैं।

आरोप तो यहां तक है कि इन महिलाओं ने बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की, साथ ही उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। घटना की सूचना पर मौके पहुंचे आरटीआई एक्टिविस्ट और महफूज बचपन संस्था के कोर्डिनेटर नरेश पारस के साथ पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

बहरहाल पुलिस अब इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की बात कह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कह रही है।

Exit mobile version