Site icon OmExpress

चोरों से मिलकर अपने ही घर में लाखों के गहने चुराने वाले को सदर थाना पुलिस ने किया काबू

बीकानेर, । अपने ही घर में रुपये-गहने चुराने वाला मयंक उर्फ मिक्‍की गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने अपने ही घरवालों को रसमलाई में नींद की गोलियां खिलाकर 5 लाख रुपये व गहने चुराने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने गत वर्ष 7 दिसंबर को बीकानेर में सार्दुल कॉलोनी मस्जिद के पास के अपने ही घर 5 लाख रुपये व गहनों की चोरी कर ली। इस संबंध में सार्दुल कॉलोनी निवासी भीम सेन सुखेजा पुत्र भगवानदास ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी।

जांच अधिकारी सब इन्‍सपेक्‍टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार 28 अगस्‍त को आरोपी 30 वर्षीय मयंक सेन सुखेजा उर्फ मिक्‍की पुत्र भीमसेन सुखेजा को पकड लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मयंक नशे का आदि है।

आरोपी ने नशा करने के लिये आदतन चोर जितेन्‍द्र उर्फ जीतिया उर्फ जीतू व नितिन के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की।

Exit mobile version