Site icon OmExpress

चोरो ने उड़ाई ठेके से शराब , गंगाशहर थाने में मामला दर्ज

बीकानेर। अज्ञात चोरों ने शराब ठेके के ताले तोड़कर उसमें रखी शराब चुराकर ले गए। मामला गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में शिवा बस्ती केशव मार्ग घड़सीसर रोड निवासी यतिन्द्र यादव पुत्र भागीरथ सिंह यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि उदयरामसर रोही उदयगढ पैलेस के पास उसकी शराब की दुकान है। जिसके अज्ञात व्यक्तियों ने ताले तोड़ उसमें रखी शराब चुराकर ले गए। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Exit mobile version