Site icon OmExpress

चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

आगरा। किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दीवानी चौराहा आगरा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व गोष्ठी आयोजित कर हर्ष उल्लास के साथ उनका जन्म दिवस मनाया इस अवसर पर प्रदेश महासचिव इंजीनियर अवधेश सोलंकी ने कहा कि किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी जिन्होंने किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाया और जमीदारी उन्मूलन कानून बनाया, आज मोदी सरकार द्वारा तीन कृषि काले कानून लाकर जो किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, अगर आज चौधरी साहब होते तो प्रथम पंक्ति में किसानों के साथ आगे बैठकर आंदोलन कर रहे होते, अगर हम पूर्व जन्म में विश्वास करते हैं तो आज इस किसान के दमन को देखकर उनकी आत्मा रोती होगी, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस प्रवीण धाकरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए, जब तक संघर्ष करती रहेगी तब तक मोदी सरकार इन काले कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, संचालन चंद्र मोहन पाराशर जी ने किया इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष यशपाल चाहर, राकेश उपाध्याय, वी के चौधरी राजेश त्यागी, रेखा मल्होत्रा ,अनिल बिधौलिया, रामदत्त दिवाकर एडवोकेट, देवेंद्र राणा, दिनेश भगोर, कृपाल सिंह फौजदार ,अभिषेक, अंशुल पंकज, होशियार ,राकेश पौनिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version