Site icon OmExpress

चौ. रणजीत सिंह को मंत्री बनाए जाने पर हरियाणा व्यापार मण्डल ने जताया आभार

हर्षित सैनी
रोहतक, 14 नवम्बर। हरियाणा व्यापार मण्डल ने चौ. रणजीत सिंह को आज हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन तथा प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए चो रणजीत सिंह को मंत्री बनाए जाने पर हरियाणा के समस्त व्यापारियों की तरफ से बधाई दी।

इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चन्द गुप्ता ने बताया कि चौ. रणजीत सिंह ने सदैव व्यपारियो का पक्ष लिया। सन 1987 में जब वो कृषि मंत्री के पद पर थे, उस समय चौ. देवीलाल ने हरियाणा में नई अनाज व सब्जी मंडियों का निर्माण करवाया था। तब हरियाणा व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मी चन्द गुप्ता जो कि चौ. देवीलाल ओर रणजीत सिंह के काफी नजदीक थे, उनके परिवार के सदस्य जाने जाते थे।
उनके कहने पर अनाज मंडी तथा सब्जी मण्डियों के लाइसेंस धारकों को सरकारी कीमत पर दुकान देने का काम चो रणजीत सिंह ने किया था, रोहतक अनाज मंडी इसका उदाहरण है। वर्ष 1987 में ही गुप्ता जी के कहने पर सभी बोर्डों की एडवायसरी कमेटियों का गठन हुआ, जिसमें सेल टेक्स एडवायसरी कमेटी प्रमुख थी। जिसकी सलाह पर ही सरकार नए टेक्स लगाती थी या उन्हें कम करती थी या हटाती थी। ये सब चौ. रणजीत सिंह के अथक प्रयासों से ही सम्भव हो पाया था।

हरियाणा व्यापार मण्डल इसी आशा और विश्वास के साथ चौ. रणजीत सिंह व प्रदेश के भामाशाह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पूर्ण रूप से विश्वास है कि हरियाणा के व्यापारियों के हित वर्तमान सरकार के हाथों पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेंगे।
बधाई देने वालों में हरियाणा व्यपार मण्डल के चेयरमैन रोशन लाल, प्रमोद गुप्ता, दिनेश, रतनलाल, कृष्ण लाल तनेजा,ललित गुप्ता,शिव कुमार मित्तल, सुरेश गुप्ता, वेद जेन, राकेश सिक्का, रविन्द्र मलिक, मनीष गोयल, भानु प्रकाश, रतनलाल सिंगला, बजरंग लाल, बलराम गुप्ता,रत्न लाल, रत्नेश बंसल, दीपक शर्मा,श्री राम जुनेजा, रमेश चंद गुप्ता,सतीश जग्गा,प्रमोद गुप्ता, बंटी बटला प्रमुख रूप से शामिल है।

Exit mobile version