Site icon OmExpress

छतरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न

– निर्विरोध चूने गए पदाधिकारी
बीकानेर ( ओम एक्सप्रेस ) ।छतरगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को आयोजित हुए जिसमे बार अध्यक्ष के रूप में एड श्री घनश्याम शर्मा, सचिव पद पर एड. श्री रविकांत विश्नोई, कोषाध्यक्ष पद पर एड. श्री सुनील चावला व उपाध्यक्ष पद पर एड. श्री हकनवाज का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन अधिकारी एड. विमल पारीक ने बताया कि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावो में अध्यक्ष पद हेतु तीन आवदेन आए थे जिनमें से दो ने श्री घनश्याम शर्मा के समर्थन में नाम वापस ले लिए। एड. पारीक ने बताया कि सभी पदों पर एक एक आवेदन रह जाने से सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया।
इस अवसर पर बार संघ के निर्वतमान अध्यक्ष एड. मलिक खान, पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री एड. योगेश चुघ, एड. भागाराम, एड. रूपेंद्र सिंह समेत बार के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद रहे और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
बार सचिव एड. रविकांत विश्नोई ने बताया कि जल्द ही बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version