हर्षित सैनी
रोहतक, 28 फरवरी। छात्र नेता एवं डा. अम्बेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह डूमोलिया ने छवि धूमिल करने एवं षडयंत्र रचने वाले बसपा पदाधिकारियों के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती एवं बसपा हरियाणा के अध्यक्ष गुरुमुख सिंह, प्रदेश प्रभारी धर्मबीर अशोक, सी.पी. सिंह, डा. महेश कुमार और एक दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशक व संपादक को अपने वकील अशोक कादयान के माध्यम से लीगल नोटिस भेजकर दस दिन में जवाब मांगा है। साथ ही उनको एक करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है।
मैना रेस्टोरेंट रोहतक में डा. अम्बेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह डूमोलिया एवं अपने एडवोकेट अशोक कुमार कादयान ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरुमुख सिंह, प्रदेश प्रभारी धर्मबीर अशोक, सी.पी. सिंह, डा. महेश कुमार ने एक सोची समझी रणनीति षड्यंत्र के माध्यम से छात्र नेता विक्रम सिंह डूमोलिया की छवि खराब करने एवं बदनाम करने के लिए एक दैनिक अखबार में छपवाईं।
यह समाचार 1 फरवरी को प्रकाशित किया, जिसको पढ़कर बहुत बेहद दुःख हुआ और उनकी छवि को आघात लगा। उनका कहना था कि बसपा नेता उनके बारे में गलत अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे तो कभी भी बसपा के पदाधिकारी तो क्या प्राथमिक सदस्य भी नहीं रहे हैं तो वे किसी प्रकार पद का दुरुपयोग कर सकते हैं। बसपा ने उन पर आरोप कैसे लगाए, यह समझ से परे हैं।
उन्होंने बताया कि बसपा पदाधिकारियों को एक करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। जिसमें जो मुनासिब कानूनी कार्यवाही की जाएगी। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से विक्रम सिंह डूमोलिया, एडवोकेट अशोक कादयान, एडवोकेट बिजेंद्र सम्भरवाल इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।