Site icon OmExpress

छह दिन बाद सकुशल घर पहुँचे भाजपा नेता विनोद कारोल

– सिर पर कर्ज होने से परेशान कर रहे थे तकाजे वाले पहले भी दो बार गायब हो चुके है करोल

बीकानेर। छह दिन पहले फेसबुक पर एक पोस्ट लगाकर गायब हुए जिन भाजपा नेता विनोद कारोल को पुलिस शोभासर झील में तलाश रही थी वे आज तड़के सकुशल अपने घर लौट आए।
करोल ने पुलिस अधिकारी महेंद्र दत्त को जो बताया है उस के मुताबिक उन्होंने बाईक झील के आगे खड़ी की। कुछ समय तक वहां बैठे रहे और बाद में पैदल ही गांवों की ओर चल दिए। ढाबों पर खाना पीना करते रहे।

-भाई का दरवाजा खटखटाया
तड़के लगभग चार बजे भाई का दरवाजा खटखटाया। दो घंटे दुख सुख की बाते वहीं करते रहे। फिर पत्नी-बच्चों से मिले।
-वजह यह है
करोल के गायब होने की जो बड़ी वजह सामने आ रहीं है वह है कर्ज से परेशानी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया भी था कि गायब होने से पहले कुछ लोग कार में आए थे। गाड़ी में बिठाकर धमकाया। मारपीट करने का भी अंदेशा है।
-ऐसा पहले भी कर चुके है
विनोद करोल परेशानी की हालत में ऐसी घटनाएं पहले भी कर चुके हैं। एक बार नागौर जिले के किसी देवस्थान पर चले गए थे।

Exit mobile version