Site icon OmExpress

छात्र लोजद के विवि अध्यक्ष बने सम्राट सेंटू यादव

प्रशांत कुमार ,सुपौल(बिहार)

छात्र लोजद के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय( बीएनएमयू,)मधेपुरा के प्रभारी मधुकर आनंद ने छात्र लोजद के विवि अध्यक्ष के पद पर सम्राट सेंटू यादव का मनोनयन किया हैं।मनोनयन पर छात्र व पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही हैं।लोजद छात्र अध्यक्ष मनखुश यादव ने कहा कि छात्र लोजद के विवि अध्यक्ष सम्राट सेंटू यादव छात्र लोजद के संगठन को काफी मजबूत करेंगे। मनोनयन से कोशी- सीमांचल में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। बधाई देने वालो में जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वरी प्रसाद यादव,प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यानन्द सुमन,छात्र अध्यक्ष मनखुश यादव,युवा जिलाध्यक्ष शिवकुमार ,गौरव गड्डडू, मधुकर सहित सैकड़ो छात्र नेेता व कार्यकर्ताओं शामिल हैं।

Exit mobile version