Site icon OmExpress

जगदेववाला में कैंपर ओर ट्रेलर की भिड़ंत में 3 की मौत 7 घायल

बीकानेर। जिले में लूणकरणसर के जगदेववाला में बड़ा हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के जगदेववाला गांव के पास सुबह हुए कैंपर और बजरी से भरे ट्रेलर की भिड़ंत हो गई।अलसुबाह हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कैंपर और बजरी से भरे ट्रेलर में आमने सामने की टक्कर हुई है। घटना इतनी भीषण थी की कैंपर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे 7 जने घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर जामसर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया है ।

Exit mobile version