Site icon OmExpress

जनता को लूटकर भी मोदी सरकार के खजाने खाली ,अबकी बार देश बेचने की तैयारी

रिपोर्ट – ओम दैया
नई दिल्ली ।मोदी सरकार का सरकारी सम्पत्तियों के अधिकार बेचकर सरकारी घाटे को पूरा करने एवं सरकारी खजाने को भरने के लिए बनाई गयी योजना पर सियासी घमाशान मचा हुआ हैं। मोदी सरकार के इस फैसले से विपक्ष हमलावर हैं। कांग्रेस के जुझारू नेता व राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने मोदी सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि कहा गए वो झूठे नारे जिसमे मोदी जी कहते थे ,देश नहीं बिकने दूंगा ,यहाँ तो मोदी जी खुद ही एक एक कर सब कुछ बेच रहे हैं। पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार को शर्म आनी चाहिए की देश को कुछ उद्योगपति चला रहे हैं। देश में महंगाई ने पहले ही जनता की कमर तोड़ रखी हैं और सरकार ने टेलीकॉम ,रेलवे ,हवाई अड्डे ,सब बेच डालने की योजना बना ली है जिससे लाखो लोगो की नौकरियां खतरे में हैं। देश के गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए जो जनता को लूटकर गायब हैं। मोदी सरकार ने जब पेट्रोल ,डीजल से जनता से लाखो करोडो लूटा हैं तो आज देश की संपत्ति बेचने की क्या जरूरत पड़ रही हैं।

पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालो में हिन्दुस्तान को जो नई उचाईयों पर पहुंचाया था मोदी सरकार ने पिछले 7 सालो में ही देश को कंगाल कर दिया हैं। राहुल प्रियंका गाँधी सेना मोदी सरकार के इस फैसले के सख्त खिलाफ हैं और देश की जनता से अपील करती है कि इस फैसले के विरोध में खड़े हो एवं अपने हक़ की आवाज को उठाये क्योंकि हमारी आने वाली पीड़ी का भविष्य अन्धकार में हैं।

Exit mobile version