Site icon OmExpress

जनता मास्क केन्द्र में बन रहे मास्क, आमजन में वितरण भी जारी

-: अब तक बांटे दस हजार मास्क, लाई जा रही जागरूकता
बीकानेर। पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से संचालित जनता मास्क केन्द्र में मास्क बनाने का काम जारी है। छह कारीगर और चार श्रमिक लगातार मास्क बनाने के कार्य में जुटे हैं। इधर, पीबीएम हेल्प कमेटी के कार्यकर्ता आमजन तक पहुंच कर मास्क वितरित कर रहे हैं। साथ ही लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव रखने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
कमेटी के संयोजक बजरंग छींपा एडवोकेट ने बताया कि जनता मास्क केन्द्र में 16 जून से मास्क बनाने का कार्य शुरू किया गया था। तब से ही आमजन में मास्क वितरित किए जा रहे हैं। इस बीच प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने भी जनता मास्क केन्द्र की इस मानव सेवा की सराहना करते हुए आमजन को जागरूक करने वाले पेम्फलेट का विमोचन किया था। इसके बाद कमेटी की ओर से न्यायालय परिसर, गंगाशहर, गांधी कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में लोगों को मास्क वितरित किए गए और पेम्फलेट देकर कोरोना महामारी से बचाव रखने के लिए जागरूक किया गया।

कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जनता मास्क केन्द्र आने वाले दो महीनों तक संचालित किया जाएगा। इसमें बनने वाले मास्क शहर के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने की उनकी कोशिश रहेगी। कमेटी के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी ने बताया कि सिविल डिफेंस के विमल बिनावरा, कालूराम चौधरी, संजयसिंह सोलंकी, चन्द्रवीर सियाग, उषा कंवर, ओमप्रकाश डूडी, हिन्दुस्तान स्काउट गाइड की कविता जैन सहित कई कार्यकर्ता मास्क वितरण, निर्माण और लोगों को जागरूक करने के कार्य में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version