Site icon OmExpress

जनता रसोई ने श्रमिक ट्रेन के यात्रियों को भोजन करवाकर किया विदा।

बीकानेर,।ओम एक्सप्रेस न्यूज- पीबीएम हैल्प कमेटी के द्वारा संचालित बीकानेर की जनता रसोई में सेवादारों ने 48 घंटे लगातार कार्य कर बिहार जाने वाली श्रमिक ट्रेन के मेहमान मजदूर यात्रियों को भोजन करवाकर विदा किया। पीबीएम हैल्प कमेटी के संयोजक एडवोकेट बजरंग छींपा ने बताया कि श्रमिक ट्रेन में जाने वाले यात्रियों के लिए जनता रसोई के कर्मवीरों ने पूरी रात कार्य कर भोजन तैयार किया।

सुबह 8 बजे लालगढ रेल्वे स्टेशन पर जाकर नगर निगम की टीम के साथ लगकर भोजन वितरण किया।कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पीबीएम हैल्प कमेटी के कार्य कर्ता पिछले 48 घंटे से लगातार सेवाकार्य कर रहे है। यह सेवा कल भी जारी रहेगी, आज इस अवसर पर लालगढ रेल्वे स्टेशन पर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम, एसडीएम रिया केजरीवाल, अभिषेक सुराणा, फल व सब्जी मंडी अध्यक्ष अरविंद मिड्ढा, अर्चना व्यास, एडवोकेट बजरंग छींपा, लाओ सदर पवन कुमार, युआईटी सचिव मेघराज सिंह मीणा, सब इंस्पेक्टर सुमन परिहार, पीबीएम हैल्प कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित सिविल डिफेंस संस्थान के स्वयंसेवक व रेल्वे अधिकारी उपस्थित थे, कमेटी के उपाध्यक्ष हेमंत पड़िहार ने बताया कि लालगढ रेल्वे स्टेशन पर कालुराम चौधरी, संजय सौंलकी, ओमसिंह राजपुरोहित, कौशल पड़िहार, विमल बिनावरा, प्रिया चौहान, सुनिता मोडासिया, राकेश जनागल, लक्ष्मण सोनगरा, राम सोनगरा, नीरज भाटी, चंद्र वीर चौधरी, संजय गहलोत, टिल्लु बीकानेरी, बबलू जनागल, रवि खत्री जितेंद्र सिंघल ,संतोष फुलवरिया, चंद्रप्रकाश सिंगल, दिनेश जनागल ,आयुष जनागल, धर्म चंद मेघवाल ,चेतन जनागल,प्रेमरतन पुरोहित आदि ने सेवा दी, व यात्रियों को भोजन पानी का वितरण किया गया!

-:बिहारी मजदूरों, के लिए जनता रसोई की सेवा जारी

बीकानेर।ओम एक्सप्रेस न्यूज-46 डिग्री सेल्सियस तापमान में पीबीएम हैल्प कमेटी की जनता रसोई की सेवा लगातार जारी है।रोडवेज से जाने वाले 300 बिहारी मेहमान मजदूरों के लिए खाना लेकर पहुंचे ताकि कोई भी व्यक्ति बीकानेर से भूखा नहीं जाये। ट्रेन से खाना खिलाकर जैसे ही करीब 11.30 बजे जनता रसोई पहुंचे कि प्रशासन से फोन आया कि 250-300 मजदूर 3.30 बजे दोपहर को रवाना होंगे, रातभर से काम कर रहे रसोई के कर्मवीर पुन जोश से डट गये खाना बनाने, खाना समय पर तैयार करके समय 2.45 दोपहर को 46 डिग्री तापमान में ही बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंच गये और भोजन वितरण कर दिया,

Exit mobile version