इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। साथ ही यूरोप, एशिया अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के कई इलाकों में देखा जा सकेगा। इस साल 2020 में चार चंद्रग्रहण हैं।
ग्रहण सूतक काल
_किसी भी ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले और 12 घंटे बाद तक के समय को ग्रहण काला माना जाता है। चंद्र ग्रहण आज 10 जनवरी को रात साढ़े दस बजे शुरू होगा* *तो इससे पहले दिन में सुबह साढ़े बजे से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा*। सूतक काल में शुभ कार्य का प्रारंभ करना मना होता है*। यह सूतक काल ग्रहण के अगले दिन यानी कल 11 जनवरी 2020 दोपहर तक 02:42 PM माना जाएगा*। इसके बाद लोग स्नानादि करके दान आदि करेंगे।_
_खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध पर आते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण होता है। इसी प्रकार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है यानी सूर्य के प्रकाश को आशिंक या पूरा कुछ समय के लिए रोक लेती है तो सूर्य ग्रहण होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है इसका किसी के जीवन पर बुरा या अच्छा असर नहीं होता।_