Site icon OmExpress

जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर जरूरतमंदों व कच्ची बस्ती के लोगों को कंबल व खाने की सामग्री वितरित की गई

– सेवा कर सेवा दिवस के रूप में मनाया जन्मदिवस

– कंबल वितरण का कार्य नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार के सानिध्य में किया गया

लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) बेटा पढ़ाओ – संस्कार सिखाओ अभियान के सक्रिय सदस्य प्रियदर्शी उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों को खाने की सामग्री और कम्बल वितरित कर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। यह जानकारी देते हुए अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा ने बताया कि अभियान की सक्रिय सदस्या कवयित्री डॉक्टर निरूपमा उपाध्याय के दिशा निर्देशन में अभियान के सक्रिय सदस्य प्रियदर्शी उपाध्याय के जन्मदिवस को जरूरतमंदों व कच्ची बस्ती के लोगों की सेवा कर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कंबल वितरण का कार्य नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार के सानिध्य में किया गया। इस उपलक्ष्य में अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने का जो कार्य किया जा रहा है यह मानव सेवा का सर्वोत्तम कार्य है।

जरूरतमंदों की सेवा में हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इस दौरान पालिका अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार,अभियान की सदस्या कवयित्री डॉक्टर निरुपमा उपाध्याय,प्रियदर्शी उपाध्याय,अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा,सह संयोजक आकाश झुरिया,छोटू सिंह व सम्पत बागड़ी मौजूद रहें।

Exit mobile version