Site icon OmExpress

जन अधिकार पार्टी द्वारा स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया

भागलपुर । अनमोल कुमार

भागलपुर जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्र अध्यक्ष पप्पू यादव के आदेशानुसार मौद्रीकरण और निजीकरण के विरोध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन स्टेशन चौक पर किया गया। पुतला दहन की अध्यक्षता युवा परिषद के जिला अध्यक्ष गौरव आनंद चौबे ने की है पुतला दहन कार्यक्रम में युवा परिषद के जिला अध्यक्ष गौरव आनंद चौबे ने कहा जिस प्रकार से पूरे देश को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निजीकरण करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं इससे महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंचने जा रही है देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है गरीब आत्महत्या और भूखे मरने पर मजबूर होते जा रहे हैं, निजी करण का विरोध पप्पू यादव की सेना हमेशा करती है और करती रहेगी पुतला दहन कार्यक्रम में युवा परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष तुषार भारद्वाज ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने आप को फकीर घोषित करते हुए देश को बेचने का काम कर रहे हैं फकीरों का काम भीख मांगने का होता है, और वह पैसे वाले के दरवाजे पर जाते हैं और वहां भीख मांगते हैं वही काम आज हमारे देश के प्रधानमंत्री कर रहे हैं वह पैसे वाले को अपने देश को बेचने का काम कर रहे हैं और उनसे एक मोटी रकम वसूल रहे हैं आज के कार्यक्रम का संचालन युवा परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष तुषार भारद्वाज ने किया आज के पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मोहम्मद निरोला प्रदेश सचिव रकीब हसन युवा परिषद जिला सचिव मृत्युंजय कुमार दीपक कुमार प्रशांत कुमार बंटी कुमार राहुल कुमार गोपाल कुमार युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश माधुरी कुमारी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version