Site icon OmExpress

जब से उनकी टिकट फाइनल हुई है तब से कांग्रेस प्रत्याशी हिन्दुवादी हो गये

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने कहा कि जब से उनकी टिकट फाइनल हुई है। तब से कांग्रेस प्रत्याशी हिन्दुवादी हो गये। अब तक वे हिन्दुवादी नहीं थे। उन्हें जगह जगह अपने भाषणों में यह प्रमाण देना पड़ता है। ये बात वे वार्ड एक,उन्नीस,बीस व इक्कीस में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कह रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में बीकानेर में भय का माहौल हो गया। अब जनता इससे मुक्ति चाहती है और परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का जगह जगह माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद व्यास ने सर्वोदय बस्ती,जस्सूसर गेट क्षेत्र में जनसंपर्क किया। तो माहेश्वरी भवन के पास वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय षार्षद,पार्षद प्रत्याशी,वार्ड के कार्यकर्ता तथा मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version