Site icon OmExpress

जमुई:आठ स्थानीय सहित 9 पॉजिटिव,बढ़ा संक्रमण का दायरा,अब तक 77 कोरोना संक्रमित

जमुई(मुकेश कुमार)। प्रवासियों के साथ कोरोना संक्रमण का दायरा स्थानीय स्तर पर फैलने लगा है।शनिवार को जिले में नौ नए संक्रमित पाए गए।चिंता की बात यह है कि इनमें आठ स्थानीय लोग शामिल हैं। इसमें भी सात संक्रमित सदर प्रखंड के एक ही मुहल्ला भछियार के हैं।एक स्थानीय संक्रमित सोनो के अगहरा का रहने वाला है।एक साथ सात संक्रमित पाए जाने के बाद भछियार मुहल्ले के एक हिस्से को रेड जोन घोषित करने की संभावना है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है।इन आठों संक्रमित संबंधी रिपोर्ट एम्स पटना से आई है, जबकि सदर अस्पताल स्थित ट्रूनाट मशीन से खैरा प्रखंड के जोड़बाहा के एक प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं। यह दिल्ली से आया था।बताया जाता है कि मछली व्यवसायी के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आने की आशंका में भछियार गांव में वृहत रूप में जांच अभियान चलाया गया था।इसी के तहत सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।इसी प्रकार सोनो के अगहरा के कंटेनमेंट जोन होने के कारण वहां से सैंपल उठाया गया था।

भछियार गांव में सात संक्रमित एकसाथ पाए जाने के बाद लोग सहमे हैं।हालांकि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।यहां बता दें कि जिले में अब तक 14 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं।जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है जिसमें 52 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की पूर्व में मौत हो चुकी है।

Exit mobile version