Site icon OmExpress

जमुई में भाजपा को मिली नई बुलंदी,साधना सिंह के नेतृत्व में भाजपा का जनाधार बढ़ा

जमुई(मुकेश कुमार)।गुरुवार को भाजपा कार्यालय,जमुई में महिला मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट साधना सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।उक्त बैठक में जिला कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण सहित उपाध्यक्ष कल्पना सिंह, महामंत्री सुनीता सिंह,मंत्री माधुरी सिंह,महामंत्री मुन्नी देवी,प्रवक्ता सुषमा देवी,मंत्री किरण देवी,उपाध्यक्ष किरण देवी,मंत्री मंजू देवी,कोषाध्यक्ष बिंदु देवी,मंत्री रेखा श्रीवास्तव आदि सभी महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण ने गर्मजोशी के साथ इस बैठक में भाग लिया।उक्त अहम बैठक में यह चर्चा हुई की आगामी 7 जून 2020 को शाम 4 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार जनसंवाद कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को देखना व सुनना है।वही दूसरी ओर बैठक में यह निर्णय लिया गया की जिला कमेटी को आगामी 15 जून तक 5000 मास्क व सैनिटाइजर वितरण करना है।भाजपा नेत्री एडवोकेट साधना सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी महिला मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल में 1000 मास्क एवं सेनीटाइजर वितरण करना है।

इस बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह एडवोकेट साधना सिंह ने सम्मानित किया।गौरतलब है कि भाजपा नेत्री साधना सिंह समाज सेवा के क्षेत्र से लंबे अरसे से जुड़ी हुई है।आमजनो में इनके प्रति असीम सम्मान व विश्वास कायम है।जिसकी वजह से जमुई में भाजपा का जनाधार बहुत तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है।

Exit mobile version